शिवपुरी। शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आईटीआई कैंपस के पीछे एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके से गुजर रहे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर देहात पुलिस और एसडीओपी सुधीर सिंह कुशवाह , सिटी कोतवाली टीआई बादाम सिंह भी मौके पर पहुंचे लाश की शिनाख्त की तो पता चला कि मृतक युवक का नाम ओमप्रकाश पुत्र भगवानलाल गुप्ता उम्र 58 साल निवासी राजपुरा रोड रहने वाला है। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

0 टिप्पणियाँ