शिवपुरी - जिले में पदस्थ हुए नवागत सीएमएचओ डाॅ. पवन जैन गणतंत्र दिवस पर स्वास्थ्य विभाग को मिली पुरस्कार “सील्ड” कर्मचारियों को सौंपकर सम्मानित किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पवन जैन ने कहा कि षिवपुरी जिला मेरे लिए नया नही है। मेरी षिक्षा षिवपुरी में ही हुई है। इसलिए में दिल से चाहता हूं कि षिवपुरी का स्वास्थ्य सूचकांक प्रदेष में अब्बल आए। इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मचारी टीम भावना से कार्य करें। मेहनत से अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारी सदैव सम्मानित किए जाएंगे, लेकिन लापरवाह कर्मचारियों को बख्शा नही जाएगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि षिवपुरी जिले में स्वास्थ्य कर्मचारी टीम भावना से कार्य कर जिले के स्वास्थ्य सूचकांक को प्रदेष में अब्बल स्थान पर लाएं। इस उददेष्य से आज नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पवन जैन ने गणतंत्र दिवस पर स्वास्थ्य विभाग को मिल पुरूस्कार “सील्ड” स्वास्थ्य कर्मचारियों को सौंपकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में आरबीएसके प्रभारी कोर्डिनेटर अखिलेष शर्मा, डिप्टी एमईआईओ श्रीमती विजय लक्ष्मी ज्योरकर, डीपीएम डाॅ.शीतल व्यास, लिपिक हितेष शर्मा प्रमुख है।

0 टिप्पणियाँ