Music

BRACKING

Loading...

फसल बीमा की प्रीमियम कटने के बाद पोर्टल पर एन्ट्री से वंचित किसानों के लिए 10 मार्च तक खुला पोर्टल



शिवपुरी - प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत ऐसे किसान जिनका खरीफ 2019 का बैंकों द्वारा प्रीमियम काटकर कम्पनियों को भेजा गया, लेकिन पोर्टल पर एन्ट्री नहीं की जा सकी थी। ऐसे किसानों की प्रविष्टि के लिए भारत सरकार द्वारा 01 मार्च से 10 मार्च 2021 तक पोर्टल खोला गया है।  एलडीएम तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को संबंधित किसानों की प्रविष्टि सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    इसके अतिरिक्त ऐसे शेष आवेदन जिनमें बैंकों द्वारा पोर्टल पर यूटीआर की इन्ट्री नहीं की गई थी, वह 01 मार्च से 10 मार्च तक बैंकों द्वारा यूटीआर पोर्टल पर संलग्न किए जा सकेंगे। साथ ही सीएम हेल्पलाईन में खरीफ 2019 में पोर्टल एन्ट्री से संबंधित शिकायतों का भी निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत निराकरण पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों की परिधि में आने वाला कोई भी किसान पोर्टल में एन्ट्री से शेष नहीं रहने तथा 01 मार्च से 10 मार्च तक की समय-सीमा में छूटी हुई प्रविष्टियां पूर्ण कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ