Music

BRACKING

Loading...

पोहरी एवं बैराड़ चिकित्सालय में कोविड-19 के द्वितीय चरण का टीकाकरण कार्य शुरू



 

शिवपुरी,  जिले के पोहरी एवं बैराड़ चिकित्सालय में कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है।एसडीएम पोहरी द्वारा बीएलओ को समझाइश दी गयी है कि सीनियर सिटीजन की लिस्ट बनाकर उनको टीकाकरण करवाने हेतु प्रेरित करें। टीकाकरण कार्य 6 से 8 मार्च एवं 13 से 15 मार्च को किया जाएगा। प्रथम चरण के टीकाकरण में पोहरी में 40 एवं बैराड़ में 44 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व भयमुक्त वातावरण में टीकाकरण कराना है। टीकाकरण से किसी प्रकार की कोई घबराहट व अन्य न ही कोई साइड इफेक्ट होता है।

एसडीएम पोहरी जेपी गुप्ता ने कहा कि मेरे द्वारा भी टीकाकरण कराया जा चुका है। वरिष्ठ नागरिक एवं 45 से 59 वर्ष की आयु के लोग जिन्हें मधुमेह, ह्रदय रोग, टीवी, कैंसर आदि हैं, वह डॉक्टर की सलाह पर ही टीकाकरण करवाएं। 6 से 8 मार्च तक नगर पंचायत पोहरी कृष्णगंज के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी पर टीकाकरण किया जाएगा एवं पोहरी के पड़ोसी ग्राम बमरा, आकुर्सी, बिलौआ के सामुदायिक भवनों पर पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक , कार्यकर्ता एवं एएनएम के द्वारा टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। कोविड-19 तहत टीकाकरण कार्य में सीनियर सिटीजन बढ़-चढ़कर भाग ले तथा टीकाकरण कराते समय अस्पताल में अपना आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि साथ ले जाए।

एसडीएम पोहरी द्वारा ग्राम सालोदा, छर्च, चांदपुर डिंगडोली, धोरिया, दुल्हारा, देवरीकला, हिनोतिया, जरियाकला, जाखनौद, परीक्षाअहीर, आकुर्सी, बैराड़, मारोराआहीर, मणिखेड़ा, ग्वालीपुरा, झिरी आदि गावों में टीकाकरण की व्यवस्था हेतु सीईओ जनपद पंचायत एवं नगरी क्षेत्र में व्यवस्था हेतु सीएमओ को टीकाकरण हेतु उचित व्यवस्था कराने हेतु निर्देश दिए है। उक्त टीकाकरण कार्य डॉक्टरों की निगरानी में किया जाएगा। गांवों में टीकाकरण का कार्य एएनएम करेंगी व सहायक के रूप में आशा कार्यकर्ता रहेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ