शिवपुरी पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ/शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना प्रभारी गोवर्धन द्वारा कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को स्मैक का नशा करते हुए गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 06.03.2021 को थाना प्रभारी गोवर्धन उनि. अरविंद सिंह चैहान को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गाजीगड़ धौरिया तिराहे पर दो लोग मादक पदार्थों से नशा कर रहे हैं। सूचना पर से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोवर्धन द्वारा पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा तो ग्राम गाजीगड़ धौरिया तिराहे पर पुलिया के पास दो व्यक्ति स्मैक का नशा करते हुए पाये गये जिन्हे दबोचकर विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ सामग्री जप्त कर उनके विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रभारी गोवर्धन उनि. अरविंद सिंह चैहान, सउनि जंडेल सिंह बंजारा एवं उनकी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

0 टिप्पणियाँ