Music

BRACKING

Loading...

तहसील पोहरी में आयुष्मान योजना के तहत 31 मार्च तक निःशुल्क कार्ड बनाये जाएगें



शिवपुरी - जिले की पोहरी तहसील में आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क आयुष्मान कार्ड 31 मार्च तक बनाए जा रहे हैं। यह आयुष्मान कार्ड पोहरी, बैराड़ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बनाए जाएगें। 

इस कार्य हेतु एसडीएम पोहरी श्री जे.पी.गुप्ता ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु निर्धारित दिनांक को ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव, ग्रामीण रोजगार सहायक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता रहेंगे। उक्त कार्य अभी 6 से 8 मार्च, 13 से 15 मार्च तक किया जाएगा। यह कार्यक्रम नगर परिषद पोहरी एवं बैराड़ के अलावा बमरा, चांदपुर सालोदा, डिगडोली, धोरिया, दुलारा, देवरीकला, जरियाकला एवं जाखनौद, परिच्छा, पिपरघार, आकुर्सी, मरोराअहीर, मणिखेड़ा, ग्वालीपुरा आदि गांव में निःशुल्क कार्ड बनाए जाएंगे। इस कार्य में जनपद सीईओ, नगर परिषद सीएमओ एवं बीएमओ को कैंप लगाकर कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ