Music

BRACKING

Loading...

डेंगू - लार्वा और मलेरिया का सर्वे जारी

76 घरों का सर्वे - लार्वा को टेमोफॉस डाल कर नष्ट किया गया, जिले में 649 लोगों की मलेरिया जांच की गई



शहर के विभिन्न क्षेत्रों, अति संवेदनशील क्षेत्रों, स्लम एरिया और अन्य बस्तियों में डेंगू लार्वा, मलेरिया, रैपिड टेस्ट, ब्लड स्लाइड कलेक्शन और कोरोना से बचाव की जानकारी आदि का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी श्री अखिलेश दुबे ने बताया कि मलेरिया की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में दल नियुक्त कर अभियान चलाया जा रहा है। भोपाल जिले में 649 लोगों की रेपिड टेस्ट से मलेरिया की जाँच की गई। जिनमें भोपाल शहर में 379 और बैरसिया में 160 से अधिक लोगों की मलेरिया जांच के लिए नमूने लिए गए।
    जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि बच्चों को पूरी आस्थीन के कपड़े पहनायें एवं घर में सोते समय मच्छरदानी का भी उपयोग करें। शाम के समय घरों के आस-पास नीम की पत्तियों का धुआं भी कर सकते हैं। श्री दुबे ने कहा कि अगर घर में किसी को बुखार आ रहा है तो उसकी जाँच तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर करायें।
    शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू के लार्वा के लिए 02 टीमों का दल नियुक्त किया गया है जिनके द्वारा 76 घरों का सर्वे कर किया गया और 02 घरों में लार्वा पाया गया। अलग अलग जगहों पर 600 से अधिक बर्तनों में लार्वा सर्वे किया गया, जिसमें केवल 02 बर्तनों में लार्वा पाया गया। डेंगू के लार्वा को टेमोफॉस डाल कर नष्ट किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ