प्राथमिक शाला बम्हनीडीह में "अंगना में शिक्षा" एक नयी पहल का आयोजन श्रीमती मंजूषा मिंज व श्रीमती उदिता सिंह सिसौदिया के द्वारा सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें 03वर्ष05वर्ष तक के बच्चों को अंगना में शिक्षा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जिसमें लगभग 80शिक्षक/शिक्षिका/माताएं/मितानिन/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका व मितानिन की उपस्थिति रही।
अंगना में शिक्षा कार्यशाला में एपीसी एच आर जायसवाल जी के कुशल मार्गदर्शन व बी आर सी हिरेन्द्र बेहार के द्वारा कार्यशाला में मानसिक, बौद्धिक व शारीरिक क्षमता पर विशेष प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शाला प्रबंधन समिति, कृष्ण कुमार,राधा किशन साहू व प्राथमिक शाला के समस्त शिक्षिकाओं का व ग्रामीणों का योगदान रहा।


0 टिप्पणियाँ