Music

BRACKING

Loading...

प्रियांशु और मुस्कान को मिला छात्रवृत्ति योजना का लाभ

 



शिवपुरी - 
शिवपुरी शहर के कमलागंज क्षेत्र के निवासी बृजेश जाटव के पुत्र प्रियांशु जाटव एक होनहार छात्र हैं। प्रियांशु शिक्षा भारती स्कूल में कक्षा 11वीं के छात्र हैं। प्रियांशु ने कक्षा दसवीं में 98.5 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश की मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया था। प्रियांशु को समेकित छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति का लाभ मिला है। प्रियांशु का कहना है कि यह छात्रवृत्ति हम छात्रों के लिए बहुत उपयोगी है। इसका हम अपनी पढ़ाई के लिए बेहतर उपयोग कर सकेंगे।

    इसी प्रकार शिवपुरी शहर की निवासी मुस्कान कुशवाह को भी छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिला है। मुस्कान ने बताया कि वह उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 11वीं की छात्रा हैं।

 छात्रवृत्ति से हमें हमारी पढ़ाई में लाभ होगा। पूरे प्रदेश के छात्र छात्राएं इससे अपने पढ़ाई के संसाधनों को जुटा सकेंगे। मुस्कान का कहना है कि कोरोना लॉकडाउन में हमारी पढ़ाई प्रभावित हुई लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने के बाद हमारी शिक्षा की तरफ भी विशेष ध्यान दिया गया है। पढ़ाई के लिए ऑनलाइन क्लास की सुविधा प्रदान की गई है और इसके बाद भी यदि कोई डाउट रह जाते हैं तो हम स्कूल जाकर टीचर्स से प्रश्न पूछते हैं और अपने विषयों को तैयार करते हैं।
    प्रियांशु और मुस्कान दोनों का कहना है कि आगे भी हम इसी प्रकार पूरी लगन से पढ़ाई करेंगे और अच्छा कैरियर बनाएंगे ताकि हम भी प्रदेश के विकास में अपना कुछ योगदान दे सकें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ