Music

BRACKING

Loading...

जिले की तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में अचानक लगी आग


  शिवपुरी - शिवपुरी जिले की तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में अचानक से आग लग जाने से खलबली मच गई है रिकॉर्ड रूम में रखा सामान जलकर खाक हो गया है आग लगने के कारण अभी अज्ञात है मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन , आग पर पाया काबू पा लिया है 

जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय के सामने स्थित भूमी संबंधित जिला रिकॉर्ड रुम मे अज्ञात कारणों से आग लग गई वहीं आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड द्वारा कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका वहीं खबर मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस और एसडीएम तहसीलदार सहित जिला कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे और रिकॉर्ड रुम का जायजा लिया वहीं रिकॉर्ड रुम मे धुआं और अंधेरा होने के कारण कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन नहीं हो सका है 

वहीं आग किन कारणों से लगी इसका जांच के बाद ही पता चल सकेगा  इस रिकॉर्ड रुम मे जिले भर के भूमि संबंधित फाईलें रखी हुई थी 


अरविंद वाजपेयी एसडीएम शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ