Music

BRACKING

Loading...

नशा मुक्ति अभियान के तहत 1 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा के साथ आरोपी को दबोचा, साथ ही साथ चार आरोपियों को नशा करते हुए गिरफ्तार किया गया


 


शिवपुरी - पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी थाना प्रभरियों को अवैध मादक पदार्थ रखने वालों पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये है, जिसके तारतम्य मे दिनांक 31.03.21 को थाना फिजीकल द्वारा कार्यवाही कर 1 किलोग्राम मादक पदार्थ डोडा चूरा के साथ एक आरोपी को दबोचकर कर उसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।


थाना प्रभारी फिजीकल उनि कृपाल सिंह राठौर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति दोबत्ती चौराहा के पास डोडा चूरा बैचेने आ रहा है उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी फिजीकल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पुलिस टीम को रबाना किया गया, मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम ने देखा की एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिये का खड़ा है जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगा, जिसे हमराह बल की सहायता से पकड़ा गया जिसके पास से 1 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा मिला, डोडा चूरा को बिधिवत जप्त व आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।


इसी क्रम में नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना कोतवाली द्वारा 3 और थाना देहात द्वारा 1 आरोपी को स्मैक का नशा करते हुए दबोचकर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ