Music

BRACKING

Loading...

हमीदिया अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 60 आइसीयू बिस्तर और बढ़ेंगे

 


भोपाल   हमीदिया अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 60 बिस्तर का नया आइसीयू तैयार किया जाएगा। इनमें 24 बिस्तरों पर वेंटिलेटर होंगे। यह निर्णय शुक्रवार सुबह चिकित्सा शिक्षा आयुक्त निशांत वरवड़े, संभागायुक्त कवींद्र कियावत और कलेक्टर अविनाश लवानिया के हमीदिया अस्पताल के दौरे में लिया गया है। बता दें कि शहर के ज्यादातर अस्पतालों में आइसीयू के बिस्तर भरे हुए हैं। इस वजह से कोरोना मरीजों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। गरीब मरीजों को भी निजी अस्पतालों में अपने खर्च पर इलाज कराना पड़ रहा है। हमीदिया के दो हजार बिस्तर के नए अस्पताल भवन के ब्लॉक 2 में छठवीं मंजिल पर यह आइसीयू तैयार किया जाएगा। रविवार से इसे शुरू करने की तैयारी है।

बता दें कि अभी इस वार्ड  को साधारण वार्ड के तौर पर तैयार किया गया था। जहां सिर्फ ऑक्सीजन की सुविधा थी। हर बेड पर मल्टीपैरामीटर भी लगाए गए थे। अब इसी वार्ड को आईसीयू के तर्ज पर तैयार किया जाएगा। वेंटिलेटर और अन्य उपकरण लगाने में करीब 2 दिन का समय लगेगा। हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ आईडी चौरसिया ने बताया कि 2 हजार बिस्तर के अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए कुल 240 बिस्तर तैयार करने के निर्देश 5 दिन पहले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिए थे। इनमें 60 बिस्तर का आईसीयू तैयार किया जाएगा।

अभी हमीदिया में कितने बिस्तर और कितने मरीज भर्ती

हमीदिया और टीबी अस्पताल में मिलाकर भर्ती मरीज-217

कोविड ब्लॉक एक (एवं इमरजेंसी)में भर्ती मरीज-83, कुल बिस्तर 100

कोविड ब्लॉक 2 (मेडिसिन वार्ड ) में भर्ती मरीज--100, कुल बिस्तर 100

कोविड ब्लॉक 3 (टीबी अस्पताल)-34, कुल बिस्तर 100

इनमें आईसीयू में भर्ती मरीज-75

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ