Music

BRACKING

Loading...

ऑक्सीजन की कालाबाजारी : दिल्ली और गुरुग्राम के 13 ठिकानों पर मारे छापे



ऑक्सीजन की कालाबाजरी के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली के काराेबारी नवनीत कालरा पर अब ED ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जांच एजेंसी ने शनिवार को कालरा और उसके लंदन के दोस्त गगन दुग्गल के दिल्ली और गुरुग्राम स्थित 13 ठिकानों पर छापेमारी की है।
ईडी के अधिकारियों ने कालरा के महरौली स्थित मकान से 150 से ज्यादा विदेशी ब्रांड की बोतलें जब्त की हैं। इसके साथ ही कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी जब्त किए हैं। जांच टीम ने कालरा के बैंक लॉकरों की भी तलाशी ली है।
15 हजार का कन्संट्रेटर 70 हजार में बेचा
सूत्रों के मुताबिक, कालरा और दुग्गल ने पिछले महीने चीन से करीब 7 हजार ऑक्सीजन कन्संट्रेटर खरीदे थे। इन लोगों ने कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी के बीच इन कन्संट्रेटर को दिल्ली में जमकर ब्लैक मार्केटिंग की। आरोपियों ने चीन से इसे 15 हजार में खरीदा और जरूरतमंद लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए हर एक को करीब 70 हजार रुपए में बेचा।
अगर इस हिसाब से देखा जाए तो उन्होंने 1 करोड़ 50 लाख रुपए के ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मंगाए और इन्हें 49 करोड़ में बेचा। यानी इन लोगों ने काला बाजारी कर करोड़ों रुपए कमाए। आरोपी इन ऑक्सीजन कन्संट्रेटर को जर्मन कंपनी का प्रोडक्ट बताकर ऊंची कीमतों में बेचते थें। सूत्रों के मुताबिक, फॉरेंसिंक टीम की जांच में ये कन्संट्रेटर लॉ ग्रेड के पाए गए हैं।
लंदन तक जुड़े हैं ब्लैक मार्केटिंग के तार
दिल्ली पुलिस ने खान चाचा रेस्टोरेंट सहित कुछ होटलों से 96 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर जब्‍त किए थे। शुरुआती जांच में पता चला कि ऑक्सीजन की ब्लैक मार्केटिंग का यह नेटवर्क लंदन तक फैला है। इससे पहले पुलिस ने लोधी कॉलोनी में जो नेगे जू रेस्टोरेंट-बार और छतरपुर के मंडी विलेज के खुल्लर फार्म हाउस से 419 कन्संट्रेटर जब्त किए थे।
इस रेस्टोरेंट-बार का मालिक भी नवनीत कालरा ही है। पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस बीच नवनीत कालरा को पिछले रविवार को गिरफ्तार किया गया था।
वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए होती थी ब्लैक मार्केटिंग
मैनेजर के खुलासे के बाद ही पुलिस ने खान मार्केट में छापा मारा था। वहीं, छतरपुर के जिस फार्म हाउस पर छापा मारा गया, उसका मालिक गगन दुग्गल है, जो लंदन में रहता है। दुग्गल मैट्रिक्स कंपनी का मालिक है जो सिम कार्ड बनाने का काम करती है।
नवनीत कालरा और गगन दुग्गल बिजनेस पार्टनर हैं। गगन दुग्गल की मैट्रिक्स कंपनी के नाम से ही ऑक्सीजन कन्संट्रेटर 20 हजार रुपए प्रति पीस के हिसाब से भारत इम्पोर्ट किए गए थे। इन्हें 60 हजार रुपए तक ब्लैक में बेचा जा रहा है। कालरा ने इसके लिए वॉट्सऐप ग्रुप बना रखा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ