Music

BRACKING

Loading...

पंचायती राज कानून के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी-गुलजार सिंह

 


बिर्रा-ब्लाक कांग्रेस कमेटी बम्हनीडीह,सारागांव  व नगर कांग्रेस कमेटी बिर्रा ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की  पुण्यतिथि।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी एवं जिला प्रतिनिधि  ठा.गुलजार सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी पंचायती राज के जनक होने के साथ संचार क्रांति के प्रणेता भी थे।आज पूरा देश उनके शहादत को याद कर रहे हैं ।वे विदेश नीति में उनका कोई मुकाबला नहीं। उन्होंने उनके द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से जानकारी दी।ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने कहा कि आज हम ऐसे विभूति की पुण्यतिथि मना रहें हैं जिन्होंने पंचायती राज की परिकल्पना को साकार किया और उनका पंचायत राज कानून  को देश में लागू कराने में  विशेष योगदान रहा। विधायक प्रतिनिधि शाश्वतधर दीवान ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी ने मतदाता के अधिकार के तहत 18 वर्ष के युवाओं को मतदान करने का अधिकार दिलाए।आज हर क्षेत्र युवाओं की भागीदारी बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है।नगर कांग्रेस कमेटी बिर्रा के अध्यक्ष देवचंद यादव ने भी अपना संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। इससे पूर्व सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने स्व राजीव गांधी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर पुष्पांजलि अर्पित की।तथा मास्क का वितरण किया गया।इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालेश्वर साहू, उपाध्याय बावा जायसवाल,पूर्व अध्यक्ष रामराज्य पांडेय,मंडी अध्यक्ष बाबूलाल जायसवाल, पत्रकार दिनेश राठौर, बिर्रा सोसायटी अध्यक्ष मणीलाल कश्यप,शत्रुघन निषाद, जितेन्द्र तिवारी,लक्ष्मी चौहान,अमृत खूंटे सहित कांग्रेस कमेटी  के सदस्य उपस्थित थे।उक्ताशय की जानकारी ब्लाक मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ