जांजगीर चांपा जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चाम्पा जिलाध्यक्ष डाक्टर चौलेश्वर चन्द्राकर के नेतृत्व में अपने गृह ग्राम सरहर में भारत रत्न राजीव गांधी के 30 मई बलिदान दिवस पर राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्पा हार चढ़ाकर बलिदान को याद करते हुए करोना कोविड 19 को देखते हुए बलिदान दिवस के अवसर पर माक्स, सैनिटाइजर साबुन वितरण किया चंद्राकर ने कहा कि आज के दिन संपूर्ण भारत राजीव गांधी की याद में बलिदान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आगे यह भी कहा कि स्व.राजीव गांधी हमारे भारत के भारत रत्न, थे स्वर्गीय इंदिरागांधी जी के लाडले पुत्र थे, इंदिरा गांधी भारत देश को एक मजबूत महिला थी जो अनेकों परिस्थितियों में भी अपना साहस नहीं खोया और अदम्य साहस के साथ देश के लिए कार्य करती रही परंतु इंदिरा जी की गोली मार कर हत्या कर दी गई इस देश के इतिहास में त्याग तपस्या और बलिदान की पार्टी कांग्रेस है।
देश को आजाद करवाने के लिये लड़ाई लड़ने वाले बापू महात्मा गांधी जी को गोली मार कर गोडसे ने हत्या कर दिया वर्तमान समय में पूरा देश संकट के दौर चल रहा है कोरोना महामारी की संक्रमण को देखते हुए जिलाध्यक्ष डाँ.चौलेश्वर चन्द्राकर ने आम नागरिकों के सहयोग के लिए कार्य करना चाहिए हम किसी एक दिन दुखियों की भी सेवा करते हैं तो हम सभी कांग्रेस जनों के लिए गौरव की बात है सेवा भाव का जज्बा हमारे हर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कूट कूट के भरा है । स्व.राजीव गांधी जी के 30वीं पुण्यतिथि पर जांजगीर-चाम्पा जिला के सभी 15ब्लाकों के नगरपंचायत नगर पालिका तथा ग्रामीण क्षेत्रो के कांग्रेस कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि के द्वारा माक्स सैनिटाइजर वितरण किया गया
डाँ.चौलेश्वर चन्द्राकर के द्वारा अपने गृह ग्राम सहित हसौद,ब्लॉक जैजैपुर ब्लॉक में माक्स एवं सैनिटाइजर बांट कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए। आभार प्रकट करते हुए कहा कि स्व.राजीव गांधी न्याय योजना का पहला क़िस्त आज किसानों के खाते में राशि जारी करते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुभारंभ हुई है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है और किसानों को राशि से लाभ मिलेगा तथा भुपेश सरकार की यह प्रोत्साहन राशि किसानों एवं आम नागरिक के लिए वरदान शाबित होगी है। सरहर में प्रमुख रूप से तिलेश्वर चंद्रा, दीपक चंद्रा, संतोष कुर्रे ,गीतेश चंद्रा, दीप चंद्रा, हसौद में कुशल कश्यप,मधुसूदन सही, प्रदीप निराला, छोटू दास महंत , सतीश महेश, दादू लाल सोनवानी, सहित सैकड़ों कांग्रेस जन शामिल हुए । तत्पश्चात जैजैपुर में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शपथ लेते हुए राजीव गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली एवं सभी लोगों से सेवा में समर्पण भाव से कार्य करते रहने की बात कही इस कोरोना महामारी से हम सभी को जीतना बेहद जरूरी है।जैजैपुर में प्रमुख रूप से नंदकुमार चंद्रा, रवि भारद्वाज, टेक चंद चंद्रा, अनिल चंद्रा, बलराम चंद्रा, राकेश अग्रवाल , रामकुमार शास्त्री, ज्ञान चंद्रा, अभिसेख सोनी, बोध साय चंद्रा, उमाशंकर चंद्रा, श्रीमती नीरा सीदार, भुनेश्वर चंद्रा, आदि कांग्रेस जन के व्दारा बलिदान दिवस के अवसर पर मास्क, सेनेराइजर, का वितरण किया गया कार्यक्रम में सोशल डिस्टेन का पालन करते हुए मनाया गया।

0 टिप्पणियाँ