Music

BRACKING

Loading...

बदरवास:शटर उठाई तो ग्राहकों के बाल काट रहा था, दो पर केस दर्ज



 
बदरवास कस्बे में नाई की दुकान में शटर डालकर ग्राहकों की कटिंग की जा रही थी। पुलिस ने दो लोगाें के खिलाफ केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक बदरवास थाने के एसआई धर्मेंद्र शिवहरे सूचना मिलने पर नाई की दुकान पर पहुंचे। शटर उठाकर देख तो अंदर दुकान मालिक मनोज सेन व उसका कर्मचारी राकेश सेन ग्राहकों की कटिंग कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
सब्जी ठेला चालक पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज
नरवर में पुलिस के साथ नगर परिषद नरवर के जल प्रदाय प्रभारी मनोज सक्सैना भ्रमण पर निकले। पुराना बस स्टैंड पर बल्लू उर्फ बलराम पुत्र कल्लू जाटव सब्जी की दुकान खोलकर बैठा था। उससे कहा कि डोर टू उोर सब्जी बेचने की अनुमति है। इसी बात पर पुलिस व जल प्रदाय प्रभारी से दुकानदार गाली गलौज करने लगा। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ