भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मान. , विष्णुदेव साय जी एवं प्रदेश महामंत्री ( संगठन ) मान. पवन राय जी की सहमति एवं भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक माननीय जय प्रकाश चन्द्रवंशी जी के अनुमोदन एवं भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिलाध्यक्ष मान., डॉ . राजीव सिंह जी के अनुशंसा से भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेन्द्र साहू द्वारा भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ जिला कोरबा के आर.टी.आई. प्रभारी श्री रामकिशोर शर्मा अधिवक्ता, बालको-कोरबा को नियुक्त किया गया है। श्री शर्मा वर्तमान में बालको भा ज पा मंडल में सदस्य एवं वार्ड 38 शक्ति केंद्र प्रभारी के उत्तरदायित्व का निर्वहन प्राथमिकता पर ध्यान केंद्रित कर निर्वहन करते आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रति इनकी आस्था प्रारंभ से रही है। सकरात्मक कार्यो से प्रेरित सद्कार्य और सामाजिक, राजनितिक जीवन सरस व आदर्श प्रतिस्थापना आपका ध्येय रहा है। "सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संन्तु निरामया" के भाव को अपनाकर सबको साथ लेकर चलने की अवधारणा ही इन्हे सामाजिक , राजनितिक क्षेत्र में अपनी महत्ता बनाये रखे हैं।

0 टिप्पणियाँ