Music

BRACKING

Loading...

कोविड 19 जन जागरूकता वर्चुवल मीटिंग सह अध्ययन


सकुल नवापारा विकासखंड करतला दिनाँक-01.06.2021 कोरोना महामारी के इस दौर में  जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा श्री सतीश कुमार पाँडे जी के कुशल मार्गदर्शक में कोरोना जन जागरूकता अभियान के तहत संकुल नवापारा के शिक्षकों द्वारा प्रतिदिन की भाँति आज भी वर्चुअल मीट का आयोजन किया

गया।
      संकुल स्तरीय मार्गदर्शक के रूप में श्री मनोज कुमार वैष्णव व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोतली द्वारा वंदना व  स्वागत उद्बोधन के साथ आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
      इस अभियान में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जितेन्द्र तिवारी मिडिया प्रभारी विकासखंड बम्हनीडीह जिला जांजगीर चांपा द्वारा समीक्षात्मक रुप से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन,बच्चों की शैक्षिक गतिविधियां एवं वैक्सिनेसन हेतु प्रेरित करते हुए अपने अनुभवों को साझा किए।अंत में सभी के लिए स्वस्थ निरोगी जीवन की मंगलकामनाएँ प्रेषित की गयी ।
      संकुल स्तरीय वक्ता के रूप में श्रीमती विंध्येश्वरी वैष्णव शा.पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा द्वारा बहुत ही सुन्दर तरीके से कोरोना संक्रमण के बचाव, मास्क का प्रयोग, प्रोटोकॉल का पालन करने व वैक्सिनेसन हेतु प्रेरित किया गया।



       संकुल स्तरीय मार्गदर्शक श्री यादन सिंह कंवर CAC नवापारा द्वारा सभी को स्वस्थ सुखी निरोगी की शुभकामनाएँ प्रेषित किया गया।
        श्री आसन दास महंत व्याख्याता शा.उ.मा.वि.बोतली द्वारा बहुत ही प्रेरणापद स्लोगन सुनाया गया।
          संकुल स्तरीय गतिविधि के अंतर्गत आज की विधा *त्वरित भाषण* में संकुल के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। बच्चों द्वारा कोरोना,सेहत,मास्क, परिवार, पढ़ाई, वैक्सिनेसन, आहार आदि के बारे में सराहनीय प्रस्तुति दी।
       कार्यक्रम मैं संकुल स्तरीय संरक्षक के रूप में श्री मनमोहन सिंह राठिया प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा द्वारा आज के वर्चुअल मीटिंग की समीक्षा आभार प्रदर्शन एवं समापन की घोषणा की गयी।
          सुश्री मंजूलता प्रधान  शिक्षिका शासकीय प्राथमिक शाला चैनपुर द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।
    उक्त वर्चुवल मीटिंग से हमारे नवापारा संकुल के संरक्षक श्री एस के टेंगवार(प्राचार्य) शा. उ.मा. वि.बोतली,मार्गदर्शक श्री यादन सिंह कंवर(CAC)एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ ही साथ आँगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन,जनप्रतिनिधि एवं छात्र,अभिभावक लाभांवित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ