Music

BRACKING

Loading...

कलेक्टर ने अनंतनाग जिले के कलेक्टर से बात कर श्रमिकों को वापस भेजने की कार्रवाई के लिए की बात,


(बंधक  श्रमिकों को मुक्त कराने जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई)

कलेक्टर की पहल पर बंधक मजदूरों को छुड़ाकर वापस छत्तीसगढ़ भेजने की कार्रवाई शुरू,

जांजगीर-चापा , 13 जून, 2021 /   कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने  जम्मू कश्मीर में जांजगीर-चांपा जिले के बंधक बनाए गए मजदूरों को शीघ्र मुक्त कराने त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
 सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर जम्मू कश्मीर क्षेत्र में फंसे जांजगीर-चांपा जिले के श्रमिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए अनंतनाग जिले के कलेक्टर से  संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए चर्चा की। कलेक्टर की पहल पर अनंतनाग जिला प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए ईट भट्टा से मजदूरों को छुड़ाकर वापस छत्तीसगढ़ भेजने की तैयारी की जा रही है।    श्रमिक ट्रेन के माध्यम से वापस जांजगीर आएंगे।
     श्रम पदाधिकारी डॉ के के सिंह ने बताया कि  अनंतनाग जिले के अधिकारी श्रमिकों को छुड़ाने पहुंच चुके हैं। जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर और सक्ती तहसील  तथा अन्य जिले के श्रमिक परिवार के करीब 260 सदस्य अनन्तनाग जिले के थाना कांजीपुंज क्षेत्र के  ईट भट्टा में काम करने एक महीना पूर्व गए  थे। अनंतनाग जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा 65 मजदूर को वापस भेजने की कार्रवाई की जा रही  है। शेष मजदूरों ने वहां रहकर काम करने की इच्छा व्यक्त की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ