Music

BRACKING

Loading...

जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी

 


(प्रदेश भाजपा महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी की उपस्थिति में जिला चिकित्सालय जांजगीर में हुआ वृहद वृक्षारोपण)

 जांजगीर-चांपा जिला इकाई द्वारा 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति दिवस के मौके पर जिला कार्यालय में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ, इस दौरान मंचस्थ अतिथियों में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं हाउसिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कमला देवी पाटले, भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा लीलाधर सुल्तानिया, प्रशांत सिंह ठाकुर,अकलतरा विधायक सौरभ सिंह,पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, वृक्षारोपण कार्यक्रम के जिला प्रभारी गगन जयपुरिया एवं सह प्रभारी घनश्याम साहू भी प्रमुख थे, कार्यक्रम का मंच संचालन जिला भाजपा महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने करते हुए विस्तार पूर्वक भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व द्वारा 23 जून से 6 जुलाई तक निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम के प्रभारी गगन जयपुरिया ने देते हुए वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला, साथ ही कार्यक्रम को भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने भी संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले दिनों में सक्रियता के साथ मंडलों में एवं बूथ स्तर पर कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में सहयोग करने का आग्रह किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया तथा आज उनके बलिदान के प्रतिफल स्वरुप भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 की समाप्ति कर उनके संकल्प को पूरा किया है, तथा हम सभी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रेरणादाई संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करें एवं पार्टी ने जो कार्यक्रम तय किए हैं उसमें सक्रियता के साथ अपनी भागीदारी करें, कार्यक्रम के दौरान मंचस्थ अतिथियों का पार्टी के विभिन्न मोर्चा,प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया एवं डा. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की गई तथा कार्यक्रम के पश्चात जांजगीर-चांपा जिला चिकित्सालय परिसर में आगंतुक पदाधिकारियों के कर कमलों से वृहद रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया, भाजपा जांजगीर-चांपा जिला द्वारा 23 जून को आयोजित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति दिवस पर संगोष्ठी कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा जिले के पदाधिकारी सहित मोर्चा, प्रकोष्ठओं के सभी पदाधिकारी सदस्य मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा सदस्य गण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ