Music

BRACKING

Loading...

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस आज



शिवपुरी,   समाज में बढ़ती नशे की लत की रोकथाम एवं जनजाग्रति के उद्धेश्य से प्रतिवर्ष 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस का अयोजन किया जाता है। नशा निवारण दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त इस बुराई के प्रति आम जन के मन में जनजागृति लाना है। ताकि लोग इस बुराई से दूर रहे और लोगों को भी इस बुराई से दूर रहने के लिये प्रेरित करें। 

उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री महेन्द्र जैन द्वारा बताया गया कि इस वर्ष कार्यशाला एवं सेमिनार आयोजित नहीं किया जा रहा है। नशा निवारण हेतु जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को इस बुराई से दूर रहने हेतु जागरूक किया जाएगा। साथ ही बैनर एवं पैमप्लेट के माध्यम से लोगों को संदेश दिया जाएगा एवं आमजन से नशा न करने हेतु शपथ पत्र भी भरवाया जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों एवं अशासकीय संस्थाओं से भी विशेष आग्रह है कि वे समाज में नशे की बढ़ती लत की रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक करने का प्रयास करें ताकि एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ