Music

BRACKING

Loading...

कभी भी कट जाती हैं बिजली,फिर आ जाती हैं मच्छरों की बारात: जनमानस परेशान

 


शिवपुरी। बिजली कंपनी द्वारा आधी रात को की जा रही बिजली की कटौती से शहरवासी परेशान है। इतना ही नहीं रात तो रात दिन में झुलसाने वाली गर्मी के दौरान भी बिजली की कटौती कर दी जाती है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पडता है।


रात में तीन से चार बार होती है कटौती

लोगों का कहना है कि रात के समय जब लोग गहरी नींद में सोए हुए होते हैं उसी दौरान कंपनी द्वारा रात में तीन से चार बार कटौती कर दी जाती है जिससे लोग नींद भर कर सो भी नहीं पाते हैं।

जिन घरों में नहीं इनवर्टर, घरों के बाहर बैठते हैं

लोगों का कहना है कि कई घरों में इनवर्टर तक नहीं हैं ऐसे मे कटौती होने पर वह अपने अपने घरों से बाहर आ जाते हैं और टहलकर बिजली आने का इंतजार करते हैं उसके बाद वह सो पाते हैं।

मच्छरों से भी होती है परेशानी

लोगों का कहना है कि शहर में इतने मच्छर हो गए हैं इन मच्छरों से खासी परेशानी होती है। इतना ही नहीं मच्छरों के द्वारा रात के समय बिजली कटौती के दौरान वह रात में मच्छरों के चलते सो तक नहीं पाते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ