विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा*
बिर्रा/जांजगीर-चांपा:-
विकासखंड बम्हनीडीह के अंतर्गत करनौद/सेमरिया संकुल समन्वयक एवं पीएलसी प्रभारी/शिक्षक/शिक्षिकाओं का ऑनलाइन वर्चुअल बैठक दिनांक 01/06/ 2021 समय 11:00 बजे विकास खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व व बीआरसी हिरेन्द्र बेहार जी के मार्गदर्शन में करनौद/सेमरिया संकुल स्तरीय वर्चुअल बैठक आयोजित किया गया। वर्चुअल बैठक में बीइओ के के बंजारे जी ने नये शैक्षिक समन्वयक को बधाई देते हुए,बीआरसी हिरेन्द्र बेहार,अफरीद शैक्षिक समन्वयक शरद चतुर्वेदी, पीएलसी प्रभारी सेमरिया उमेश कुमार दुबे व अन्य शिक्षक को उत्कृष्ट सम्मान श्री दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल कोरोना वारियर्स अवार्ड 2021से सम्मानित किया गया है,शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डीपीआई द्वारा जारी ग्रीष्मकालीन परियोजना "आमाराइट" के सिलेबस को विद्यार्थियों से पूर्ण करा कर स्कूल खुलने पर जमा करने की प्रक्रिया का क्रियान्वयन करने के लिए निर्देश दिए साथ "फीट इंडिया" यू डाइस एंट्री,विद्यार्थी एंट्री ,गणवेश ,पाठ्य पुस्तक, मध्यान भोजन व साइकिल वितरण के संबंध में चर्चा करते हुए सफल क्रियान्वयन के लिए विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए समय पर करने के मोटीवेशन किया गया।
बी आर सी बेहार जी ने बताया कि शैक्षिक समन्वयक अफरीद शरद चतुर्वेदी व पीएलसी प्रभारी सेमरिया उमेश कुमार दुबे का भारत सरकार द्वारा संचालित दूरदर्शन आकाशवाणी पर दोनों का साक्षात्कार हुआ साथ ही NEWS NETWORK 10 में उमेश कुमार दुबे जी का हुआ।ये हमारे संकुल और ब्लाक के लिए सौभाग्य की बात है।
वर्चुअल बैठक में बीइओ के के बंजारे, बीआरसी हिरेन्द्र बेहार, संकुल प्राचार्य करनौद संजय कुर्रे,शैक्षिक समन्वयक रामशंकर पांडे,शैक्षिक समन्वयक विश्वनाथ कश्यप,ब्याख्याता शिव पटेल, पीएलसी प्रभारी करनौद शिव सिदार,प्रधान पाठक पंचराम तंबोली, सीता राम दुबे, चंद्रजीतपीटर, भुवन लाल कश्यप,देवराम देवांगन,छतराम कश्यप,फिरतू राम,के पी सिंग,कमलेश गुप्ता, के के डडसेना, श्रीमतीभगवती कश्यप, श्रीमतीअराधना कश्यप, सरिता चौहान,चंद्रकुमारी खुंटे, चमेली पटेल,आजाद डिलेश्वर, भोलाशंकर,सत्यनारायण,शेखर साहू,टीकाराम गोपालन, विनोद राठौर, रविन्द्र राठौर, पितांबर कश्यप,साधराम मधुकर,शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन पीएलसी प्रभारी सेमरिया उमेश कुमार दुबे जी ने की।

0 टिप्पणियाँ