भोपाल मलेरिया माह के तहत आज बुधवार को नगर के वार्ड क्रमांक-55 बागसेवनिया, वार्ड क्रमांक-57 के अन्ना नगर, बरखेड़ा भेल कॉलोनी, आनंद नगर आदि में एम्बेड टीम फैमिली हेल्थ इंडिया के द्वारा घर-घर जाकर लार्वा सर्वे किया गया साथ ही उपस्थित लोगों को मलेरिया व डेंगू के मच्छर पनपने नही देने हेतु शपथ दिलाई एवं मॉड्यूल के माध्यम से मच्छर जनित बीमारियों के बारे मे बताया। चूंकि बारिश होने लगी है विगत दिनों से लार्वा पनपने की संभावना हो गई है। सभी को अवश्य ध्यान रखना चाहिए कि अनुपयोगी वर्तन, टायर, आदि को नष्ट करें।
जिला मलेरिया अधिकारी श्री अखिलेश दुबे के मार्गदर्शन में फैमिली हेल्थ इंडिया एम्बेड की टीम नियमित रूप से लार्वा सर्वे बुख़ार का सर्वे ला रही है, जहाँ लार्वा मिलता है उसे नष्ट किया जाता है एवं अनुपयोगी समान को नष्ट किया जाता है या घर में अलग एक जगह रखा जाता है जहाँ पानी का सोर्स नही हो।

0 टिप्पणियाँ