Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी पुलिस द्वारा अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा




पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पोहरी द्वारा अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 


थाना प्रभारी पोहरी निरी तिमेश छारी को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झिरी में एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है, उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी पोहरी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर पाया कि एक व्यक्ति जो अवैध शराब बेच रहा था, पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा, पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को पकड़कर सामान की तलाशी ली तो उसके कब्जे से हाथ भट्टी की बनी 60 लीटर कच्ची शराब कीमत करीबन 6000 रू की विधिवत जप्त की गई, बाद आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ