Music

BRACKING

Loading...

बोरसी में शनि जयंती पर भगवान शनिदेव का प्राण प्रतिष्ठा

 


बिर्रा- ज्येष्ठ मास अमावस्या शनि जयंती पर 10 जून दिन गुरुवार को   भगवान शनिदेव की जयंती के उपलक्ष्य में  ग्राम पंचायत बोरसी में स्व.श्रीमति राधा बाई चन्द्रा पति स्व. बद्रीप्रसाद चन्द्रा की स्मृति में भगवान शनिदेव (ओंगन पाठ)की प्रतिमा स्थापित की गई। आचार्य श्री जितेन्द्र तिवारी व विकास तिवारी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा किया गया।इस अवसर पर श्रीराधाबद्री चन्द्रा परिवार राजेश चन्द्रा धर्मपत्नी नीरा चन्द्रा,मनोज चन्द्रा धर्मपत्नी नीरा चन्द्रा,किशोर चन्द्रा धर्मपत्नी भगवती चन्द्रा,रोशन चन्द्रा धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी चन्द्रा,राकेश चन्द्रा धर्मपत्नी सुमन चन्द्रा मुख्य यजमान के रूप में पूजा अर्चना किए।इसके पूर्व मंदिर स्थल से किर्तन भजन-के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई और हसदेव नदी से जल भरकर यज्ञस्थल पहुंची जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियों शामिल हुई।

इस संबंध में आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि ग्राम पंचायत बोरसी में आज शनि जयंती पर श्री शनिदेव जी की स्थापना की गई है क्योंकि आसपास में कहीं भी शनिदेव की मंदिर नहीं है जिससे शनि दशा से पीड़ित व्यक्ति को बाहर जाना पड़ता है अब गांव में शनिदेव विराजमान हैं तो यहां शनिदशा का निवारण हो सकता है।वहीं मूर्ति दाता राकेश चंद्रा ने कहा कि गांव के युवा  मार्गदर्शक बुजुर्गों की राय लेकर जनसहयोग से इस मंदिर का विस्तार किया जाएगा ताकि मंदिर में लोगों का आना-जाना होता रहे। विधिवत पूजा अर्चना में परिवार के बडी बहन राजेश्वरी, लकेश्वरी, जागेश्वरी, नागिना,अमर, जगर, लीलाधर, अंशु, दिव्या, भारती,लिशा, मनीषा, प्रतिभा, नेहा, राशि, गुलशन, काव्या, सरपंच श्रीमती भारती धन्नू चंद्रा, ,छतराम,मनहरण, फिरतु सेतराम,रामसिंग,मोहन, दुष्यंत, भोजराम,दिल चंद हरीश तथा जय माँ गौटिन दाई सेना बोरसी व ग्रामवासी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ