Music

BRACKING

Loading...

कोरोना सुनते ही चेकिंग छोड़ भागी पुलिस:एक्टिवा पर बहन के साथ घूमने निकला कोविड पेशेंट, बोला- दो दिन पहले ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई है; फिर की FIR



 दूसरी लहर में कोरोना ने शहर में हाहा कार मचाया। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसा ही नजारा   पुलिस की चेकिंग में सामने आया। यहां रात में चेकिंग के दौरान पुलिस ने कोविड पेशेंट को एक्टिवा पर बहन के साथ जाते पकड़ा। जैसे ही उसने कहा कि दो दिन पहले ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुलिसकर्मी दूर जाकर खड़े हो गए। इसके बाद ग्लव्ज पहनकर गाड़ी जब्त की। घटना रॉक्सीपुल चेकिंग प्वाइंट की है। पुलिस ने उस क्षेत्र के इंसीडेंट कमांडर को सूचना दी। साथ ही, कोरोना होने के बाद भी बहन को लेकर बाजार घूमकर लोगों की जान को खतरे में डालने पर FIR भी दर्ज की गई।

माधवगंज थाना पुलिस की टीम रविवार रात रॉक्सीपुल इलाके में रूटीन चेकिंग कर रही थी। रात 8 बजे कंपू की ओर से एक एक्टिवा MP07 SF-3357 पर युवक आता दिखा। पीछे एक युवती भी बैठी थी। युवक हेलमेट भी नहीं लगाए था। पुलिस ने उसे रोका। हेलमेट न लगाने के साथ लॉकडाउन में घूमने पर रोक टोक की। एक्टिवा सवार ने अपना परिचय अजीत कुमार (बदला हुआ नाम) निवासी ईदगाह बताया। उसने कहा कि वह कोरोना पेशेंट है। पीछे बैठी युवती उसकी बहन है। वह काम से जा रहा है। यह सुनकर पुलिस को लगा यह बहाना बना रहा होगा। पुलिस ने उससे रिपोर्ट मांगी।

युवक ने जब मोबाइल दिखाया, तो उसमें 28 जून को वह पॉजिटिव आया है। उसने अपना टेस्ट निजी अस्पताल में कराया था। बावजूद इसकी सूचना न तो अस्पताल और न उक्त व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग सूचना दी। पुलिस ने जब उससे पूछा कि वह कोविड होने के बाद बाहर घूमकर बहन और बाहर के लोगों की जिंदगी को क्यों खतरे में डाल रहा है, तो उससे जवाब नहीं देते बना।

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को दी खबर

पुलिस अफसरों ने तत्काल कोविड संक्रमित और उसकी बहन के खिलाफ दूसरों की जान को खतरे में डालने और कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने पर मामला दर्ज किया। साथ ही, मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग व उस क्षेत्र के इंसीडेंट कमांडर को दी गई। जिसके बाद टीम उसे वहां से ले गई और घर में होम आइसोलेट किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ