भोपाल मध्यप्रदेश में शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं को भी वैक्सीन लगेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश दे दिए हैं। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को कोवैक्सीन लगेगी, ताकि तीसरी लहर से बचाने के लिए 28 दिनों के अंदर दोनों डोज देकर मां और बच्चे को सुरक्षित किया जा सके। गर्भवती महिलाओं को मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में वैक्सीन लगेगी। इसके लिए अस्पतालों में अतिरिक्त कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष बनाने के लिए कहा गया है।

0 टिप्पणियाँ