Music

BRACKING

Loading...

जिलेभर में झमाझम, 24 घंटे में 19.11 मिमी बारिश

 


शिवपुरी जिले में शुक्रवार की सुबह 8 बजे की स्थिति में बीते चौबीस घंटे में कुल 19.11 मिमी औसत बारिश बीते चौबीस घंटे में दर्ज की गई है। चार तहसील बैराड़, पोहरी, कोलारस और बदरवास को छोड़कर सबसे अधिक खनियांधाना में 84 मिमी, पिछोर 31 मिमी, नरवर व करैरा में 26-26 मिमी और शिवपुरी शहर में 5 मिमी बारिश भू-अभिलेख द्वारा दर्ज की गई है। इसके अलावा शुक्रवार की सुबह 8 बजे के बाद भी शिवपुरी शहर में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई, फिर दिन में कुछ देर के लिए धूप निकल आई जिससे उमस का माहौल हो गया। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं दिन के समय सुभाषपुरा एक घंटे तेज बारिश हुई। कोलारस के लुकवासा सहित आसपास गांवों में सुबह एक घंटे तेज बारिश हुई और शाम को डेढ़ घंटे तक रिमझिम पानी बरसता रहा। पोहरी, बैराड़, गोवर्धन, गोपालपुर में भी बारिश हुई है। जिले में अभी तक कुल औसत 243.28 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि पिछले साल 23 जुलाई तक 198.62 मिमी औसत बारिश हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ