शिवपुरी शहर में शनिवार की देर शाम करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। शाम 6:10 बजे से तेज बारिश होने लगी जो सुबह 6:40 बजे तक होती रही।
आधे घंटे की तेज बारिश में शहर तरबतर हो गया और छोटे बड़े नालों में पानी बह निकला। सड़कों पर भी पानी भर गया। सुल्तानगढ़ फॉल पर भी पानी बहने लगा है। भू अभिलेख द्वारा शनिवार की सुबह 8 बजे की स्थिति में 13.33 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। इसी के साथ जिले में अब तक कुल 256.16 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जबकि पिछले साल अब तक 206.18 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

0 टिप्पणियाँ