शिवपुरी ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से जनपद पंचायत शिवपुरी में सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया। भर्ती कैंप में 271 शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थी ने पंजीयन करवाया जिसमें से एसआईएस इंडिया लिमिटेड नीमच के वरिष्ठ भर्ती अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, संतोष कुमार एवं सूरज माली ने 97 युवाओं का चयन किया। जिले के आठ विकासखंड से 1261 पंजीयन हुआ और 263 युवाओं का चयन किया गया। इन चयनित युवाओं को नीमच में 1 माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष तक की स्थाई नौकरी दी जाएगी।
0 टिप्पणियाँ