Music

BRACKING

Loading...

कलेक्टर पुलिस अधीक्षक ने किया पोहरी का भ्रमण, अंकुर के तहत किया वृक्षारोपण

 


शिवपुरी, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने मंगलवार को पोहरी का भ्रमण किया। उन्होंने पोहरी में अंकुर अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता सहित तहसीलदार एवं राजस्व टीम उपस्थित रही।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पोहरी स्टेडियम प्रांगण में वृक्षारोपण किया। अंकुर अभियान के तहत पूरी टीम ने वृक्षारोपण किया और वायुदूत एप पर फ़ोटो अपलोड किए। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि सभी शासकीय कर्मचारियों को इस अभियान से जुड़ना है। एक एक पौधा लगाना है। उनके परिजन भी इस अभियान से जुड़े और वृक्षारोपण करें। इसके साथ ही सामाजिक संस्थाओं को भी जोड़ें। उन्होंने कहा कि स्थानीय अमले के माध्यम से यह बात जन जन तक पहुंचाएं। वृक्षारोपण बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए सभी इस अभियान से जुड़ें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान भटनावर पुलिस चौकी पर कानून व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ