Music

BRACKING

Loading...

वैक्सीन सर्टिफिकेट की नई सुविधा:टीका लगवाने के बाद भी वैक्सीन सर्टिफिकेट नहीं मिला या कोई करेक्शन है तो कोविन पोर्टल पर जाएं

 



 भोपाल कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद भी कई लोगों को उनका सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं हो पाया है। या नाम में या कोई और गलती है तो उसे भी ठीक किया जा सकेगा। कोविन पोर्टल पर यह सुविधा शुरू की गई है जिन्हें सर्टिफिकेट मिलने में कोई समस्या है। इसमें वे अपना माेबाइल नंबर और अन्य डिटेल देकर इसे प्राप्त करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। वैक्सीनेशन ड्राइव में तेजी आने के बाद लोगों को दस्तावेज संबंधी समस्या आने के साथ ही कई तरह की अन्य दिक्कतें सामने आ रही हैं।

सर्टिफिकेट में सुधार - इसमें नाम, जन्म वर्ष आदि जानकारी में सुधार किया जा सकेगा। इसके लिए कोविन पोर्टल पर लिंक दी गई है, जिस पर क्लिक करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देना होगा। जिस पर ओटीपी आएगा। इसे डालने के बाद सुधार कर सकेंगे। यह एक बार ही होगा।

पासपोर्ट डिटेल - सर्टिफिकेट में
पासपोर्ट डिटेल भी जोड़ी जा सकती है। इसमें नंबर आदि की जानकारी दे सकते हैं। इसके लिए संबंधित को अपना पासपोर्ट नंबर डालना होगा। पासपोर्ट की डिटेल एक बार डालने के बाद इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होगा।

सर्टिफिकेट नहीं मिला तो - अगर किसी को डोज लगवाने के बाद भी सर्टिफिकेट नहीं मिला है तब भी इसकी जानकारी पोर्टल पर दी जा सकती है। इसमें अपने डोज का रिफ्रेंस आईडी व रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देना होगा।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ