Music

BRACKING

Loading...

परीक्षार्थी के हाथ में कलावा या रक्षा सूत्र हो तो सूक्ष्मता से निरीक्षण करें

 



आजकल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का युग है । छात्र बहुत होशियार हो गए हैं, ऐसे में यदि कोई छात्र- छात्रा हाथ में कलावा, रक्षा सूत्र बांधकर आए तो उसका निरीक्षण बहुत बारीकी से करें। क्योंकि आजकल इतनी छोटी डिवाइस आ रही है जिनको कहीं भी छुपा कर लाया जा सकता है।

यदि कोई गलत उपकरणों का उपयोग करता हुआ पकड़ा गया तो स्वयं परीक्षक इसके लिए जिम्मेदार होगा और उस पर सीधी कार्यवाही होगी। इसलिए पीएससी परीक्षा देने आने वाले छात्र-छात्राओं की प्रवेश के समय ही कड़ी निगरानी रखें। यह निर्देश शहर के उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित हुई पीएससी परीक्षा ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की काउंसलिंग के दौरान उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव ने दिए।

उन्होंने कहा कि पीएससी परीक्षा देने आने वाले छात्र छात्रा के सिर, नाक, कान, गला, हाथ-पैर, कमर आदि में पहनने वाले सभी प्रकार के आभूषण, हाथ में बंधे धांगे, कलावा, रक्षा सूत्र का सूक्ष्मता से परीक्षण करें। क्योंकि परीक्षा कक्ष में बहुत सी चीजें वर्जित है। इन पर निगरानी रखनी है कि किसी भी तरह से यह सामग्री परीक्षा कक्ष के अंदर ना पहुंचे। इसके साथ ही प्रवेश पत्र पर भी कड़ी निगरानी हो कोई भी परीक्षार्थी मूल प्रवेश पत्र से ही परीक्षा में शामिल हो सकेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ