Music

BRACKING

Loading...

कोलारस व दिनारा में तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रकों में भिड़ीं

शिवपुरी            

जिले में शुक्रवार की रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई है और दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। दिनारा में फोरलेन हाईवे पुल पर खराब खड़े ट्रक में बाइक सवार युवक भिड़ गए जिसमें एक की जान चली गई व एक घायल है। वही कोलारस में तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है और दूसरा घायल है।

जानकारी के मुताबिक दिनारा फोरलेन हाईवे ओवर ब्रिज पर सुबह से खराब ट्रक खड़ा था। शुक्रवार की रात 9 बजे खड़े ट्रक में बाइक गिर गई। अशोक होटल से अपने गांव अलगी जा रहे प्रदीप(25)पुत्र ज्ञान सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वही हरदयान आदिवासी (34) घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि युवक बाइक को तेज गति से चला रहा था। इसी वजह से दोनों बाइक सवार ट्रक से जा टकराए।

इसी तरह कोलारस के जगतपुर में शुक्रवार रात 9:30 बजे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक घुस गई। अपने घर मनीपुरा जा रहा सोनू (32) पुत्र स्व. पूरन रजक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोलारस से जिला अस्पताल शिवपुरी रैफर किया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही मृतक सोनू का साथी अशोक (27) पुत्र कैलाश जाटव घायल हो गया है। दोनों ही सड़क हादसों में दिनारा और कोलारस पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ