ब
िर्रा-नगर की जनता बिजली की समस्या से काफी जूझ रही है, लोगों को बिजली बिलों पर चौतरफा मार जहां एक तरफ झेलनी पड़ रही है, वहीं नगर की पूरी आबादी को रात रातभर बिजली उपलव्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। गर्मी में भी ऐसा ही रहता है और वैसी ही बरसात के दिनों में हालात क्या है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इस समस्या से निजात दिलाने बिजली विभाग के आला अधिकारी और कर्मचारी का अमला लगातार मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कर रहा है, जिसका खामियाजा नगर की जनता भुगत रही है। नगर के आधे से अधिक आबादी को बिजली के लिए रात रातभर भुगतना पड़ रहा हैआए दिन बिजली की कटौती होती रहती है कर्मचारियों द्वारा भी लापरवाही किया जाता है। उनके लापरवाही की वजह से खामियाजा जनता भुगत रहा है आखिर यह सिस्टम कब तक चलता रहेगा।
जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे
0 टिप्पणियाँ