देश में बढ़ती महंगाई और अर्थ व्यवस्था गड़बड़ाने को लेकर पोहरी यूथ कांग्रेस एवं बैराड़ ब्लॉक कांग्रेस द्वारा नगर के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के विरुद्ध नारे लगाते हुए राज्यपाल के नाम तहसीलदार बैराड़ विजय शर्मा को ज्ञापन देकर महंगाई पर लगाम लगाए जाने की मांग की।
बैराड़ नगर में करीब एक सैकड़ा शिवपुरी, पोहरी, बैराड़ के यूथ एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल एवं बैलगाड़ी रैली निकाली। जिसमें भाजपा सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि भाजपा का सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर सहित रोजमर्रा की सब्जी दालों, तेल आदि खाद्य पदार्थों पर जमकर महंगाई की है जो निंदनीय है।
प्रदर्शन में डॉ. राम दुलारे यादव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बैराड़, दीवान सिंह बघेल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पोहरी, अरविंद सिंह धाकड़ एडवोकेट जिला महामंत्री, दौलत सिंह रावत, नीरज गर्ग, पुरुषोत्तम शर्मा पिपलोदा, राकेश गोयल, महिला कांग्रेस की अर्चना गोयल, बाबूलाल ऊर्जा धर्मवीर धाकड, जगदीश यादव, अंकित शर्मा, मोहन सिंह यादव, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ