Music

BRACKING

Loading...

पिछोर-खनियांधाना में दो घंटे तेज बारिश, शिवपुरी में रिमझिम

 


शिवपुरी जिले में दोपहर को पूर्वी-दक्षिणी हिस्से से काली घटा उठ आई जिससे पिछोर व खनियांधाना तहसील क्षेत्र में करीब दो घंटे अच्छी बारिश हो गई है। शिवपुरी शहर में भी दो घंटे तक रिमझिम पानी बरसा है। शिवपुरी शहर में दिन का तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

जानकारी के अनुसार पिछोर, खनियाधाना, बामौरकला, मायापुर, अमोला में करीब दो घंटे बारिश हुई है। वहीं दोपहर 2:30 बजे से शिवपुरी शहर के आसमान पर भी घटाएं घिर आईं और रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब दो घंटे तक रिमझिम पानी बरसा है। शहर में दो दिन बाद पानी बरसा है। वहीं बुधवार की सुबह 8 बजे जिले भर में बारिश नहीं हुई थी। सिर्फ बदरवास में 0.50 मिमी बारिश हुई थी। बता दें कि शिवपुरी जिले में अभी तक कुल औसत 224.17 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि पिछले साल अब तक 193.51 मिमी बारिश हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ