Music

BRACKING

Loading...

मोहल्ला कक्षाओं को प्रारंभ करने समुदाय के बीच पहले माहौल बनाने के लिए पीएलसी सेमरिया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ*

 


बिर्रा जांजगीर-चांपा:-*

कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद है जिसके कारण बच्चे शाला नहीं आ पा रहे हैं ऐसे में बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रहने के लिए छत्तीसगढ़   शासन की महत्वपूर्ण योजना "पढ़ाई तुहर दुवार" के अंतर्गत प्राथमिक माध्यमिक हाई व हायर सेकेंडरी स्तर के बच्चों का ऑनलाइन ऑफलाइन और मोहल्ला कक्षाओं के संचालन हेतु "पढ़ाई तुहर दुवार" की शासन की अवधारणा व कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए एपीसी द्वय एच आर जायसवाल व शर्मा जी के कुशल निर्देशन जिला नोडल अधिकारी एल के पांडे नोडल अधिकारी प्रद्युमन शर्मा जिला एडमिन अकादमी प्रभारी गोपेश साहू जी विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह के के बंजारे विकास खंड- स्त्रोत समन्वयक एच के बेहार जी के कुशल मार्गदर्शन व निर्देश पर पीएलसी प्रभारी सेमरिया उमेश कुमार दुबे नवाचारी शिक्षक ने मोहल्ला कक्षाओं को प्रारंभ करने समुदाय के बीच में कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए छात्र-छात्राओं पालकों व जनसमुदाय को सेनेटाइज मास्क बांटकर अपने नवाचार अनुभव "मोहल्ला क्लास"की जानकारी को साझा किया जिससे उपस्थित पालकों ने स्वयं मोहल्ला क्लास के लिए अपनी सहमति प्रदान की।जिसे डां. एम सुधीश सर सहायक संचालक समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर ने 8 जुलाई को संज्ञान में लेते हुए ट्विटर पर स्थान दिया जिसके कारण छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित ई-पेपर में पीएलसी प्रभारी सेमरिया उमेश कुमार दुबे को मोहल्ला क्लास को प्रारंभ करने समुदाय के बीच पहले माहौल बनाने के कारण प्रथम स्थान को प्राप्त कर  ब्लाक व जिले के लिए परचम लहराया जो गौरवान्वित की बात है।

     


पीएलसी प्रभारी सेमरिया उमेश दुबे ने कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करने में संकुल प्रभारी प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी रमेश मेहरा शिव पटेल चंद्रा जी शैक्षिक समन्वयक राम शंकर पांडे शरद चतुर्वेदी धरम दास मानिकपुरी माखनलाल राठौर उमेश तेम्बूलेकर शैलेश दुबे विश्वनाथ कश्यप शिक्षक शिक्षिकाओं आदि के सहयोग के कारण ही संभव हो सका को दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ