Music

BRACKING

Loading...

बैराड़ के जरिया खुर्द गांव में भरा पानी, गांव के रास्ते बंद होने से ग्रामीण हुए परेशान

 


 पोहरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रसैरा के जरिया खुर्द गांव में 2 दिन से हो रही बारिश के कारण जहां गांव की गलियों में पानी भर गया है। वहीं गांव से बैराड़ शिवपुरी एवं बरौद जाने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत इस वर्ष बनवाई गई सड़कों के उखड़ने एवं बनाई गईं पुलियों के टूटने से गांव के रास्ते बंद हो गए हैं।

ग्रामीण संतोष सिंह, मनीष धाकड़ आदि ने बताया है कि ग्राम पंचायत मुख्यालय को जाने वाले रास्ते में दो तीन फीट तक पानी भर गया है। गांव में पानी का निकास नहीं होने से घरों में पानी भर रहा है सरपंच-सचिव एवं ठेकेदार द्वारा गांव में बनवाई गई सड़कें घटिया निर्माण के कारण जगह-जगह से उखड़ गई हैं। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होने के साथ गांव में मरीज एवं गर्भवती महिलाओं को लेकर गांव से बाहर नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटिया निर्माण की जांच कराने एवं जलभराव रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाने की मांग की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ