शिवपुरी ऊपरी हिस्से में बारिश के कारण सिंध नदी का जल स्तर फिर से बढ़ने लगा है। पचावली पुल गुरुवार को फिर से डूब गया। इस कारण मड़ीखेड़ा बांध के दस गेटों से 1 हजार क्यूमेक्स पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। जबकि दाेपहर 2 बजे तक बांध से 607 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा था।
मड़ीखेड़ा बांध का जल स्तर वर्तमान में 343.65 मीटर है और इस स्तर को कायम रखने के लिए बांध के गेट खोलकर पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। बता दें कि अतिवृष्टि के कारण बांध तेजी से भर गया था। बांध का लेवल 346.15 मीटर पहुंचते ही एक साथ 10 हजार क्यूमेक्स पानी छोड़ना पड़ा।
इस कारण निचले हिस्से में कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए और दतिया जिले में भी पुल बह गए। नरवर-मगरौनी के बीच सड़क इसी कारण बह गई। इस कारण मगरौनी का नरवर से संपर्क टूट गया है।

0 टिप्पणियाँ