जिला शिवपुरी के थाना पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के अंतर्गत बड़ागाँव के पास झाँसी से शिवपुरी आ रहे कॉलर की कार के दो टायर पंचर हो गए है, मध्यरात्रि होने से पुलिस सहायता की आवश्यकता है। घटना की सूचना कॉलर ने दिनाँक 05-07-2021 को रात्रि के समय 12:50 बजे डायल 100 को कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दी । सूचना प्राप्ति पर तत्काल शिवपुरी जिले की डायल-100 वाहन क्र.01 को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-100 एफ.आर.व्ही. मे तैनात प्रधान आरक्षक कोमल प्रसाद और पायलेट अरविंद शर्मा द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि कॉलर विवेक गुप्ता अपने परिवार के साथ झाँसी से शिवपुरी जा रहे थे रास्ते में हाइवे रोड पर कार के दो टायर पंचर हो गये थे । आधी रात के समय आस पास कोई सहायता न मिलने पर डायल 100 को कॉल कर मदद मांगी गई। डायल-100 स्टाफ द्वारा विवेक गुप्ता एवं उनके परिवार को 03 किलोमीटर दूर सुरक्षित स्थान पर रुकने की व्यवस्था कराई गई एवं गाड़ी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया । रात्री में सहायता के लिए कॉलर विवेक गुप्ता एवं उनके दोस्तों द्वारा डायल-100 सेवा की प्रशंसा एवं स्टाफ का धन्यवाद किया गया।

0 टिप्पणियाँ