जवाहर नवोदय विद्यालय पनघटा नरवर में सत्र 2021- 2022 में कक्षा 11 में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाईन फॉर्म भरे जा रहे हैं। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि 26 अगस्त से बढ़कर 31 अगस्त 2021 की गई है। प्राचार्य आर.कृष्णा ने बताया कि उक्त तिथि प्रशासनिक कारणों से बढ़ाई गई है। जिन छात्रों को प्रवेश लेना हो वे ऑनलाईन फार्म भरकर बढ़ी हुई तिथि का लाभ ले
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 के अन्तर्गत जिले में ऐसे गरीब निर्धन परिवार जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं है। ऐसे परिवारों की महिला मुखिया निःशुल्क गैस कनेक्शन हेतु संबंधित नजदीकी ऐजेंसी में निर्धारित फार्म में आवेदन कर सकते है।जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि आवेदन के साथ मुखिया महिला की परिवार समग्र आई.डी, सभी वयस्क सदस्यों के आधार कार्ड की छायाप्रति, महिला मुखिया की बैंक पासबुक छायाप्रति जिसमें आईएफएससी कोड एवं बैंक एकांउट दर्ज हो, महिला मुखिया का 01 पासपोर्ट साइज फोटो दस्तावेजों के साथ एजेंसी पर जमा कर आवेदन कर, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ