Music

BRACKING

Loading...

बेरजा गांव में कंकाल मिला, 22 किमी दूर बहे चरवाहे का होने की आशंका



 सिरसौद थाना क्षेत्र के बेरजा गांव के पास नाले में अज्ञात कंकाल मिला है। मृतक की पूरी तरह से शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके से 22 किमी दूर जामखो के रपटे से बहे चरवाहे का शव होने की आशंका है। पुलिस शिनाख्ती के प्रयास में लगी है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बेरजा में नाले के अंदर अज्ञात लाश की सूचना मिले पर सिरसौद थाना प्रभारी सुनील राजपूत पहुंचे। शव इतना क्षत विक्षत हो चुका है कि उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है।

फिर भी पुलिस ने जामखो गांव में रपटे से 4 अगस्त को बहे परमाल (35) पुत्र चरनू प्रजापति के परिजनों को बुलवाया है। क्योंकि परमाल का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। इसलिए अनुमान है कि यह शव परमाल का हो सकता है। लेकिन 22 किमी दूर लाश बहकर पहुंचने को लेकर भी संशय है। पुलिस का कहना है कि वह शव का डीएनए कराएंगे।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ