Music

BRACKING

Loading...

अंकुर अभियान के तहत छात्र क्रांति दल द्वारा फलदार 51 पौधे किये रापित


 
                                   

दमोह : 

    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह सिंह चौहान की मंशानुरूप जिले में छात्र क्रांति दल छात्र सर्व कल्याण समिति द्वारा प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में निरंतर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के उपक्रम नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग से अंकुर अभियानांतर्गत संगठन द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर तेजगढ़ एवं हनुमान मंदिर प्रांगण पतलोनी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री  डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, विद्यालय प्राचार्य खिलान सिंह लोधी, पौधा बैंक संयोजक कृष्णा पटैल की उपस्थिति में  वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ 51 फलदार पौधे रोपे गये।

            इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि संगठन द्वारा प्रकृति संरक्षण व संवर्धन के क्षेत्र में की गई यह पहल निश्चित ही सराहनीय है। वेद-पुराण और शास्त्रों में भी पेड़ों के महत्व को समझाने के लिये विषेष जोर दिया गया है। पुराणों में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि एक पेड़ लगाने से उतना ही पुण्य मिलता है, जितना कि दस गुणवान पुत्रों से यश की प्राप्ति होती है, इसलिये जिस प्रकार हम अपने बच्चों की परवरिश तन्मयता से करते हैं, उसी तन्मयता से हमें जीवन में एक पेड़ को लगाकर उसे संरक्षित जरूर करना चाहिये।

        युवा समाजेसवी एवं पौधा बैंक संयोजक कृष्णा पटैल ने कहा कि बगैर जन सहयोग के संगठन इतना बड़ा संकल्प पूर्ण नहीं कर सकता, सभी की सहभागिता से इस लक्ष्य को हासिल करना और अधिक आसान होगा। इस वर्ष संगठन द्वारा संपूर्ण जिले में 11000 पौधे रोपने का संकल्प लिया गया है जो निरंतर जन सहयोग से जारी है। उन्होंने समस्त जिलेवासियों से अपील की है वे हमारे पौधा बैंक में पौधा दान जरूर करें ताकि उन पौधों को सुरक्षित स्थानों पर लगाकर संरक्षित करने का कार्य हमारा संगठन कर सके।

        विद्यालय प्राचार्य खिलान सिंह लोधी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में संगठन की यह पहल अत्यंत प्रशंसनीय एवं प्रेरणादायी है। इस संकल्प को पूर्ण करने में हम हरसंभव सहयोग करने हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। साथ ही विद्यालय परिसर में रोपे गये पौधों को संरक्षित करने की जबाबदारी विद्यालय प्रबंधन लेगा ।

        वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, विद्यालय प्राचार्य खिलान सिंह लोधी, पौधा बैंक संयोजक कृष्णा पटैल, युवा समाजसेवी व खेलप्रेमी गौरी सोहेब पठान, रोहित जैन, शुभम पटैल, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नेहरू युवा केन्द्र शिवानी गौतम, रामसेवक सिंह लोधी, विद्यालय प्रबंधन की ओर से राजेन्द्र गौतम, दुर्गा प्रसाद शर्मा, मुकेश साहू, लीलाधर ठाकुर, महेन्द्र सेन, मंजू दीक्षित, अशोक रैकवार, क्षमा जैन, प्रिया विश्वास, रेषु दीक्षित, अक्षरा बड़ेराय, रितु साहू, अमन जैन सहित विभिन्न पर्यावरण प्रेमियों की उपस्थिति रही।

 Sh. Yashik Ahamad Qureshi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ