Music

BRACKING

Loading...

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 7 को शिवपुरी में करेंगे निरीक्षण



मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री औऱ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शनिवार को शिवपुरी जिले का दौरा करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि कमलनाथ 7 अगस्त शनिवार को सुबह 11 बजे हैलीकॉप्टर से शिवपुरी आएंगे और पिछोर विधायक केपीसिंह, जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा के साथ जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

जिन्हें हानि हुई है उन परिवारों को शासकीय और पार्टी स्तर पर तथा व्यक्तिगत तौर पर राहत दिलाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान शुरुआत में वह शिवपुरी हवाई पट्टी पर सुबह 11:30 बजे पत्रकारवार्ता लेंगे। इसके बाद स्थानीय नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ