Music

BRACKING

Loading...

लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री श्री राठखेड़ा द्वारा बैराड़ नगर परिषद में ली समीक्षा बैठक



 जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र की बैराड़ नगर परिषद में लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री श्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा द्वारा विकासखंड के सभी विभागों की बैठक ली गई। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर चर्चा की गई।

मंत्री श्री राठखेड़ा ने बैठक में कहा कि सभी लोगों से मिल जुलकर एवं सामंजस्य स्थापित कर कार्य करने हेतु कहा गया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी मुख्यालय पर रहकर ही कार्य करें। गांव में किसान के घर-घर जाकर सर्वे करें। चौपाल पर बैठकर सर्वे ना करें एवं जिसका जो नुकसान हुआ है उसका सही आंकलन कर अधिकारियों को अवगत कराएं जिससे शासन द्वारा उनको मुआवजा दिलवाया जा सके।
उन्होंने कहा कि किसान के खेत पर जाकर ही पटवारी का दल सर्वे करें। पांच-पांच लोगों का दल बनाया  जाए। दल की निगरानी तहसीलदार और आरआई द्वारा की जाए। गांव में किसी का नुकसान हुआ है, पशुहानि हुई है, सभी को शासन के निर्देशानुसार मुआवजा की राशि दिलवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि अभी बाढ़ में सुरेंद्र जाटव, रामप्रसाद आदिवासी का देहावसान हो गया था उन्हें तहसीलदार द्वारा चार ₹4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। बैराड़ के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में 651 कुंटल गेहूं वितरित किया जा चुका है।
मंत्री श्री राठखेड़ा ने बैराड़ नगर में साफ सफाई करने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सफाई कर्मचारी अपनी ड्रेस में ही कार्य करें जिससे सफाई कर्मी का पता चल सके एवं बरसात के बाद मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए छिड़काव कराएं। साथ में डॉक्टरों को भी बाढ़ पीड़ित गांवों में तहसीलदार से मिलकर कैंप लगाने के लिए निर्देश दिए। एमपीईबी के उपयंत्री को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी किसान से जबरदस्ती बिजली बिलों की वसूली ना करें एवं महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि  आंगनबाड़ियों का सही समय पर संचालन कराएं एवं सघन चेकिंग करें।
इस अवसर पर उन्होंने एसडीएम राजन भी नाडिया व उनकी टीम के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर विक्की मंगल मंडल अध्यक्ष बैराड़, तहसीलदार बैराड़ विजय शर्मा, रामपाल रावत एडवोकेट, सेठ मेवालाल रामकली जाटव, जगदीश गोबरा, डॉ. जनवेद वर्मा, लक्ष्मण रावत, विजय यादव, जगदीश वर्मा कनाखेड़ी, पदम रावत, धर्मवीर भारद्वाज एवं समस्त विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ