Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी पिपरसमां मंडी में एक बार फिर से टैक्स की चोरी स्टार्ट जिम्मेदार आंख बंद कर बैठे

पिपरसमां कृषि उपज मंडी में जुलाई माह से हो रही कद्दू की बंपर आवक

 जिला मुख्यालय शिवपुरी की कृषि उपज मंडी पिपरसमां में फर्जी लाइसेंस मामले के बाद अब मंडी टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। अनाज मंडी शिवपुरी से बिना गेट पास के कद्दू की गाड़ियां निकाली जा रहीं हैं। यानी जिम्मेदार खुद ही मंडी टैक्स चोरी करा रहे हैं। मंडी टैक्स चोरी सहित अन्य अनियमितताओं के चलते शिवपुरी मंडी बुरी तरह बदनाम हो गई है। शिवपुरी मंडी में फर्जीवाड़ा करने वालों पर मंडी बोर्ड प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा, जिससे मंडी की सूरत बद से बदतर होती जा रही है।

पिपरसमां मंडी शिवपुरी में किसानों से मनमाने भाव में कद्दू खरीदा जा रहा है। मंडी अधिकारियों की अनदेखी से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऊपर से व्यापारियों द्वारा खरीदे जा रहे कद्दू पर मंडी टैक्स वसूलना तो दूर गेट पास ही नहीं बनाए हैं। भावांतर के बाद दो मंडी सचिव बदले जा चुके हैं, फिर भी शिवपुरी मंडी में फर्जीवाड़ा नहीं रुक रहा है। मंडी में हो रहे फर्जीवाड़े का असर सीधे तौर पर हजारों किसानों पर पड़ रहा है। मंडी के कारनामों से किसानों के बीच सरकार की छवि पर असर पड़ रहा है।

कद्दू का लगभग सवा दो करोड़ से अधिक का कारोबार

शिवपुरी मंडी में कद्दू की 5 जुलाई से बंपर आवक प्रारंभ हुई। जुलाई में डाक वाले दिनों में 70 से 80 ट्राॅली कद्दू मंडी में बिका। अगस्त में अतिवृष्टि वाले तीन-चार दिन छोड़ दें तो हर दिन 30 से 40 ट्रॉली कद्दू की आवक चल रही है। कद्दू का भाव 4 से 6 रुपए किलो चल रहा है। औसतन 5 रु. के भाव से जुलाई में पौने दो करोड़ का कद्दू बिका और इससे मंडी आय लगभग 2.62 लाख रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है। इसी तरह अगस्त में भी 80 हजार से अधिक मंडी टैक्स बनता है। इस तरह 3.40 लाख रुपए से अधिक का मंडी टैक्स प्रभावित होने का अनुमान है।

उदाहरण: कद्दू भरकर ले गईं ये गाड़ियां, गेटपास नहीं काटा

1. कृषि उपज मंडी शिवपुरी में 12 अगस्त को डाक में खरीदा गया कद्दू मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 39 जी 1319 में भरवाया। व्यापारी मंडी से कद्दू ले गया, लेकिन 12 अगस्त को उक्त गाड़ी का कोई अनुज्ञा (गेटपास) जारी नहीं हुई। 2. पिपरसमां मंडी शिवपुरी में मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 07 जीए 2580 में कद्दू भरकर व्यापारी ले गया। कद्दू ले जाने वाली उक्त गाड़ी का शिवपुरी मंडी द्वारा अनुज्ञा (गेटपास) नहीं काटा गया। यानी व्यापारी बिना टैक्स के कद्दू ले गया।

मंडी नाकेदार ने स्वीकारा, कद्दू की अनुज्ञा नहीं कट रही

                                   कृषि उपज मंडी में ट्रक में कद्दू भरते हुए, जिसका गेटपास नहीं काटा गया।


शिवपुरी की मंडी गेट पर नाकेदार दयाराम कोली की ड्यूटी है। यहां पर दैनिक भास्कर ने अनुज्ञा (गेट पास) के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि कद्दू तो एक-दो रुपए किलो भाव में बिक रहा है। इसलिए उसकी तो अनुज्ञा नहीं कट रही है। वैसे भी मंडी में रखा कद्दू सड़ रहा है।

मंडी बोर्ड के नियमों का यहां पालन नहीं हो रहा

पिपरसमां मंडी में बोर्ड द्वारा जारी नियमों का कोई पालन नहीं हो रहा है। मंडी में गेट से प्रवेश के साथ किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित एंट्री का प्रावधान है। लेकिन मंडी में ऐसा नहीं हो रहा है। मंडी में डाक के दौरान नीलामी पर्ची (37/1) काटने का प्रावधान है। लेकिन व्यापारी कच्ची पर्ची काट रहे हैं।

गाड़ियों से कद्दू ले जाया गया है, उनकी अनुज्ञा की जानकारी निकलवा रहा हूं

पिपरसमां मंडी से 12 अगस्त को जिन गाड़ियों से कद्दू ले जाया गया है, उनकी अनुज्ञा की जानकारी निकलवा रहा हूं। जानकारी मिलने पर आपको बताता हूं।
आरपीसिंह, सचिव, कृषि उपज मंडी (पिपरसमां) शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ