Music

BRACKING

Loading...

दो युवक गिरफ्तार परचून का सामान बरामद अन्य चोरियों को लेकर पूछताछ

 
                                                       पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी।


 पिछले महीने पोहरी में हुई चाेरियों के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों से चोरी के तीन मोबाइल, बड़ी बैटरी, एक हजार रुपए नगदी सहित परचून का सामान जब्त किया है। दोनों से अन्य चोरियों को लेकर भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

थाना प्रभारी जितेंद चंदेलिया ने शिवपुरी-परिच्छा रोड स्थित एक ढाबे से संदिग्ध दो युवकों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पकड़े गए रहमान उर्फ छोटू (25) पुत्र जंडेल खान निवासी पोहरी और राजेश (25) पुत्र जुड्‌डा पुत्र वंशी जाटव निवासी करौंदी शिवपुरी के कब्जे से तीन मोबाइल, बैटरी, नगद एक हजार रुपए व परचून का सामान बरामद किया है। पुलिस ने चोरी के खुलासे के बाद कोर्ट में पेश किया। पकड़े गए एक युवक के खिलाफ पहले से 8 गंभीर अपराध दर्ज हैं और साल 2018 से उसे जिलाबदर घोषित किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ