Music

BRACKING

Loading...

भिंड : आठ महीने बाद प्रेमी जोड़े तक पहुंची पुलिस, नाबालिग को अहमदाबाद से लाई, प्रेमी चमका देकर भागा

                           


 भिंड शहर में आठ महीने पहले एक किशोरी अपने मामा के साथ भिंड आई। भिंड में बाजार में मैगी खाने की बात कहकर निकली। इसके बाद किशोरी गायब हो गई। आठ महीने से खोज खबर कर रही पुलिस काे किशोरी का  सुराग मिला। पुलिस को पता चला कि किशोरी अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पुलिस ने प्रेमी युवक व उसके एक दोस्त से बातचीत कराई। तभी युवक ने कहा कि पुलिस को इतनी फुर्सत नहीं है कि आठ महीने बाद भिंड से अहमदाबाद शहर में आए। यह बात को भिंड पुलिस ने चैलेंज के तौर पर लिया और दूसरे ही दिन भिंड पुलिस अहमदाबाद पहुंच गई। हालांकि मौके से रफ्फूचक्कर होने में युवक कामयाब हो गया। पुलिस किशोरी को लेकर वापस आ गई।

जनवरी महीने में किशू पुरा निवासी 15 वर्षीय युवती दसवीं की छात्रा है। युवती ने मोबाइल फोन खरीदा और नई सिम ली। यह सिम पर वॉट्सऐप मैसेज के माध्यम से जालौन जिले का रहने वाला एक युवक मुन्ना श्रीवास से दोस्ती हुई। पुलिस के मुताबिक यह दाेस्ती कुछ ही दिनों में प्रेम के तब्दील हो गई। धीरे-धीरे दोनों ही प्रेम भरी बातों में डूब गए। इसके बाद युवक और युवती दोनों ही शहर के कृष्णा होटल में मुलाकात करने लगे। जनवरी माह में युवती अपने मामा के साथ किसूपुरा से भिंड में आई। वो मामा से मैगी खाने की बात कहकर चली गई। इसके बाद युवती का कोई अता पता नहीं लगा। दोनों ने ही अपने मोबाइल बंद कर लिए। पुलिस से साइबर सेल की मदद से इस मामले में मददगार बनने वाले एक युवक तक पहुंची। यह युवक, नाबालिक किशोरी को अपने साथ ले जाने वाले युवक का दोस्त था। पुलिस ने जब उक्त युवक से किशोरी के प्रेमी से बातचीत कराई तो उसने बातों बातों में अपना एड्रेस बात दिया और बोला- अब तो आठ महीने हो गए। भिंड पुलिस को इतनी फुर्सत नहीं कि वो एक हजार किलोमीटर दूर अहमदाबाद आए। उसे बताया कि मैं यहां एक कंपनी में जॉब करने लगा हूं। आरोपी युवक द्वारा बताए गए निशान देही के आधार पर भिंड पुलिस ने दबिश दी और युवती को बरामद कर लिया। युवक ने अहमदाबाद में भिंड पुलिस को देखा तो वो चकमा देने में सफल रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ